फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के लिए नेपाल का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जियों के लिए नेपाल का सबसे बड़ा बाजार बना भारत
विज्ञापन

महराजगंज/सोनौली। नेपाल में सब्जियां भारत से आयात हो रही हैं। सब्जियों के मामले में चालू वित्तीय वर्ष के पिछले पांच महीने के अंदर भारत नेपाल के लिए सबसे बड़ा बाजार सिद्ध हुआ है। नेपाल में रोजाना करीब छह करोड़ रुपये की सब्जियां भारत से आयात होती हैं। इसके बाद हरी सब्जियां और मेवे पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल में आयात हुए हैं।
भंसार विभाग विभाग की ओर से सार्वजनिक किए गए चालू वित्त वर्ष के पिछले पांच महीनों के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष जुलाई से नवंबर तक 8.59 अरब रुपये की सब्जियां आयात की गईं जिसमें आलू पहले पायदान पर है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि के दौरान नेपाल ने सबसे अधिक आलू का आयात किया है। नेपाल द्वारा 5.27 अरब के आलू की खरीद भारत से की गई। इसी तरह, 2.47 अरब रुपये के प्याज, 186.6 मिलियन रुपये के शलजम, 374.1 मिलियन रुपये के हरा लहसुन और 71.70 मिलियन रुपये के मशरूम ने भी इस अवधि के दौरान नेपाल के कारोबारियों ने आयात किए। 14 करोड़ रुपये की फलियां, 41 करोड़ रुपये की गाजर, चार करोड़ रुपये की मिर्च और 16 करोड़ रुपये की हरी सब्जियां नेपाल में प्रवेश कर चुकी हैं। इसी तरह 33.7 करोड़ रुपये की हरी सब्जियां भी नेपाल में दाखिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष के मध्य नवंबर तक नेपाल ने 6.89 अरब रुपये की सब्जियों का आयात किया था। नेपाल को आयातित सब्जियों का सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय उत्पादों का है। भारत के अलावा हरी सब्जियां और मेवे पाकिस्तान और बांग्लादेश से नेपाल में आयात हुए हैं। यह आंकड़ा सोनौली बार्डर से भेजे गए सामान का है। इस संबंध में बेलहिया भंसार सूचना अधिकारी तीर्थ राज पासवान ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में भारत से 5.16 अरब रुपये के आलू जांच कर पास किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें