फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति बन रहा भारत : सीएम

Sat, 26 Oct 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पीएम मोदी नेतृत्व में आर्थिक महाशक्ति भारत बन रहा है। जो राष्ट्र समय के साथ नहीं चलेगा वह पिछड़ जाएगा। पिछले दस वर्षो में भारत ने जो तरक्की की है वो आज दुनिया देख रही है। दस वर्षो में पीएम नरेंद्र मोदी ने दसवीं अर्थव्यवस्था वाले देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश जिस रफ्तार से बढ़ रहा हैं, जल्द ही भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति वाला देश बनकर उभरेगा।
विज्ञापन

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चौक बाजार में स्टेडियम व पकड़ी में केएमसी मेडिकल काॅलेज के लोकार्पण के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश व 2017 से पहले प्रदेश की तस्वीर कैसी थी, यह किसी से छिपी नहीं हैं। देश व प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ेपन का दंश झेल रहा था। 2017 से पहले प्रदेश में महज 17 मेडिकल काॅलेज थे, लेकिन आज प्रदेश के 64 जिले में 85 मेडिकल कॉलेज हैं। जल्द ही वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के संकल्प को भी हम साकार करेंगे।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महराजगंज जनपद तराई के सबसे पिछड़े जनपदों में शुमार था। ऐसा लगता था यहां के लोगों का विकास में कोई अधिकार नहीं हैं। सरकार की प्राथमिकताओं में यह क्षेत्र उपेक्षित था, सड़क, बिजली, पानी स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का दंश झेलते युवाओं की जवानी को जेई और मलेरिया जैसी बीमारियां निगल रहीं थीं, लेकिन 2017 के बाद यह जिला पिछड़ा नहीं रहा। आज ही जिले के विकास से जुड़ी 940 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। यहां की सड़कें बेहतर हुई हैं। आज यहां पीपीपी मॉडल पर बने प्रदेश के पहले व जिले के अपने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण हुआ हैं। ये बदलते देश व प्रदेश की नई तस्वीर हैं।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सिद्धार्थ सारथी सेन शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें