फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इंडिया गठबंधन के दल महिला आरक्षण के समर्थन का करते हैं ढोंग

विज्ञापन
धनेवा ​​स्थित आवास पर प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। 
विज्ञापन
महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन

महराजगंज। इंडिया गठबंधन के दल महिला आरक्षण के समर्थन करने का केवल ढोंग करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को सामने ला दिया है। ये दल जानते हैं कि जब घर की महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो उनका परिवारवाद और वंशवाद स्वतः कमजोर हो जाएगा।
ये बातें सोमवार को धनेवा स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वसमावेशी लोकतंत्र का विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। इसका प्रमाण यह है कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में करीब 40 प्रतिशत मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि इसी समावेशी सोच के तहत देश की आधी आबादी-माताओं और बहनों को नीति निर्धारण में उनका अधिकार देने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक विधेयक प्रस्तुत किया लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने देकर अपनी मंशा उजागर कर दी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला विरोधी सोच को छुपाने के लिए “नकाब का सहारा” लिया, लेकिन अब देश की आधी आबादी के सामने उनका यह नकाब उतर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए इन दलों ने देश में केवल लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं का बहाना बनाकर शेष 80 प्रतिशत महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। विपक्षी दलों ने मुस्लिम महिलाओं के साथ भी अन्याय ही किया है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन को “एंटी वूमेन एलायंस” बताते हुए कहा कि यह गठबंधन रूढ़िवादी सोच से ग्रसित है और चाहता है कि महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहें। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहां नहीं रुकेगी। विपक्ष को महिलाओं का आक्रोश न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।
महिला मेटों ने सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला मेटों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एमएमएमएस यूजर आईडी और पासवर्ड दिलाने की मांग की। सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे वर्ष 2021 में आजीविका मिशन के तहत चयनित होकर अपने-अपने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक एमएमएमएस की यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रही हैं, जिससे उनका कार्य रिकॉर्ड सिस्टम में अपडेट नहीं हो रहा और भुगतान में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में देवकी यादव रीना, पूनम, शेषकली सरिता, पुष्पा सुनयना, रेखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जनता दर्शन में समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने धनेवा स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिनमें किसान, व्यापारी, युवा और महिलाएं शामिल रहीं। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित अजय कुमार श्रीवास्तव, बबलू यादव, संतोष सिंह, गोलू सिंह, दिनेश जायसवाल, राजेंद्र पटेल, रणजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें