फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ना खरीद के लिए चार जनवरी तक इंडेंट जारी

Mon, 30 Dec 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा की ओर से गन्ना खरीद के लिए 4 जनवरी तक इंडेंट जारी कर दिया गया है। ऐसे में गन्ना किसानों को मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। यह जानकारी रविवार को जेएचवी शुगर मिल के यूनिट हेड ओपी सिंह ने दी। वहीं इंडेंट जारी होने से गन्ना किसानों के चेहरे पर मुस्कान भी दिखने लगी है।
विज्ञापन

गड़ौरा जेएचवी शुगर मिल के यूनिट हेड ने बताया कि किसानों से गन्ना खरीद के लिए चार जनवरी तक इंडेंट जारी किया गया है। इतना ही नहीं इसके लिए गन्ना किसानों के संपर्क नंबर पर मैसेज भी पहुंच रहे हैं। शुगर मिल पर गन्ना पहुंचने के बाद दो जनवरी से गन्ने की पेराई भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं गन्ना क्रय केंद्र संचालकों के साथ सोमवार को शुगर मिल में बैठक कर उन्हें गन्ने की खरीद के लिए प्रशिक्षण भी दे दिया जाएगा। ऐसे में गन्ना किसानों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें