फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवा विज्ञानी कार्यक्रम को लेकर बढ़ रही छात्रों की रुचि

Tue, 12 Mar 2024 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च तक है। इसे लेकर छात्रों की रुचि बढ़ी है। पंजीकरण कराने में छात्र रुचि ले रहे हैं। चयनित होने के बाद छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी के बारे में जानकारी मिलेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीकी की जानकारी देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जीएसवीएस इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रवक्ता विज्ञान संचारक अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि ''युवा विज्ञानी'' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 20 मार्च तक चलेगा। इसमें चयनित होने वाले छात्रों को सरकारी खर्चे पर इसरो की ओर से विभिन्न इसरो केंद्र देहरादून, श्रीहरिकोटा, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, शिलांग इत्यादि में दो सप्ताह का आवासीय भ्रमण कराया जाएगा। स्कूलों से संपर्क किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र छात्राओं की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। स्कूलाें ह्वाटसअप ग्रुप में संदेश प्रसारित कराया जा चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र छात्राओं की गहरी रूची है। दूरभाष पर भी छात्र जानकारी लेते हैं। कक्षा आठ में अध्ययनरत ग्रामीण परिवेश में अध्ययनरत छात्र, विज्ञान मेले, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, स्काउट, एनसीसी व खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को वरियता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन सूची का प्रकाश 28 मार्च को होगा। 12 मई को इसरों की ओर से ई मेल से संबंधित छात्र छात्राओं को सूचना मिलेगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक छात्रों की पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें