फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा : बढ़ रही ठंड, बचाव के इंतजाम अधूरे

Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा धीरे-धीरे गिर रहा है। आने वाले समय में ठिठुरन बढ़ जाएगी, लेकिन पालिका ने शेल्टर होम और रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए पूरा इंतजार नहीं किया है। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो विस्मिल नगर वार्ड में स्थित शेल्टर होम व सक्सेना चौक के पास स्थित रैन बसेरे में तैयारियां आधी-अधूरी मिली। ऐसे में रैन बसेरा व शेल्टर होम में ठहरने वालों को रात में ठंड से ठिठुरना पड़ेगा।
विज्ञापन

विस्मिल नगर का शेल्टर होम
विस्मिल नगर वार्ड में स्थित शेल्टर होम का संचालन पहले डूडा की ओर से होता था। इस वर्ष एक अप्रैल से इसका संचालन पालिका की ओर से कराया जा रहा है। शेल्टर होम में कुल 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। 50 बेड में से 25 बेड पर फोम का गद्दा, चादर, तकिया व कंबल लगा पाया गया। शेष पर पुराने फोम पड़े मिले। कई पर तो चादर, तकिया व कंबल नहीं दिखे। शेल्टर होम में खिड़कियों पर जाली लगी थी, मगर शीशे टूटे मिले। केयर टेकर चंद्रभान सिंह ने बताया कि व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
सक्सेना नगर का रैन बसेरा
सक्सेना नगर में बने रैन बसेरा में लोगाें को ठहराने के लिए आठ बेड हैं। इसमें चार पुरुषों के लिए व चार बेड महिलाओं के लिए हैं। यहां बेड पर गद्दा, चादर, तकिया व कंबल रखा मिला। वहां पर मौजूद कर्मी ने बताया कि अभी कोई रह नहीं रहा है। रैन बसेरा पूरी तरह तैयार है, जब लोग आएंगे तो इसमें रहने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अलाव का भी अब तक नहीं हो सका प्रबंध
पालिका क्षेत्र में अभी अलाव का प्रबंध नहीं हुआ है। अभी धूप हो रही है तो पता नहीं चल रहा है, मगर जैसे ही बदली व कोहरा प्रारंभ होगा, इसकी आवश्यकता महसूस होगी। सूत्रों के मुताबिक पिछली ठंड में पालिका ने लगभग 2000 क्विंटल अलाव जलाया था।
नगर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक सप्ताह के अंदर शेल्टर होम व रैन बसेरा की छोटी-मोटी कमियों को दूर करा लिया जाएगा। जिससे लोगों को ठंड में बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें