फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधूरा निर्माण, ठेकेदार की अनदेखी... गिट्टी पर चल रहे लोग

Wed, 11 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के विजदेईया से अहिरावल तक बिछी गिट्टीयां।  
विज्ञापन
बॉर्डर को जोड़ने वाली करौली मार्ग का शुरू हुआ था निर्माण तीन माह पहले गिट्टी डालने के बाद आगे नहीं बढ़ा कर अब मुश्किल
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी गिट्टी पड़े होने के कारण लोगों को निकालने में हो रही मुसीबत

लोटन ब्लॉक क्षेत्र के विजदेइया-अहिरावल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग से हो रहा था काम
लोटन। ब्लाॅक क्षेत्र के विजदेइया-अहिरावल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे पक्की सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना कि बड़ी- बड़ी गिट्टी डालकर तीन माह से काम ठप है, ऐसे में आने- जाने में कठिनाई हो रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकार करोड़ों रुपये से विजदेइया से अहिरौली तक लगभग-लगभग ढाई किलोमीटर पक्की सड़क बनाने के लिए टेंडर होने के बाद धनअवमुक्त होने के बाद काम भी शुरु हो गया। लेकिन, ठेकेदार के लापरवाही का आलम है कि मार्ग पर लगभग तीन माह पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन काम की रफ्तार कछुए से भी धीमी बनी हुई है। ठेकेदार ने कई स्थानों पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दी है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आए दिन कोई न कोई गिट्टी में फिसलकर गिर जाता है। एक सप्ताह पूर्व नेपाल के नवलपरासी जिले के सुकरौली गांव निवासी कृपाशंकर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मेहदावल जा रहे थे। इसी दौरान गिट्टी में फिसलकर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में और भी नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरिश्चंद्र भारती, राहुल कुमार, शैलेश सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के विपरीत कराया जा रहा है। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
-

बोले लोग
तीन माह से गिट्टी गिरा ठेकेदार गायब है। जिससे क्षेत्र के आस पास गांव के लगभग हजारों लोग ठेकेदार के रवैये से परेशान हैं। मजबूर हो कर जिलाधिकारी से शिकायत करने का मन बना रहे हैं।

जगन्नाथ चौबे, निवासी मरवटियां
-
मानक के अनुसार सड़क बन भी नहीं रही है। ऊपर से ठेकेदार के लापरवाही से कई लोग चोटिल हो गये। अगर सड़क की गिट्टी गिरा कर समय से डस्ट पड़ गया होता तो जो पैसा इलाज पर खर्च हुआ वह नहीं होता। सड़क निर्माण बहुत ही जरुरी हैद्ध
विज्ञापन

शरीफ मेहरवाल, निवासी अहिरौली
-
वर्जन
ठेकेदार मुमताज खान का अचानक तबीयत खराब हो गया, जिससे सड़क बनने में देरी हुई और सड़क के मानक की जो बात है मैं बराबर रह कर देखभाल करता रहता हूं। अगर कोई गड़बड़ी रहेगी तो ठीक करा दिया जाएगा।
सोहन, जेई लोटन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें