फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रजिस्ट्री कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वे से हड़कंप

विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में जांच करती इनकम टैक्स की टीम।
विज्ञापन
महराजगंज। सदर रजिस्ट्री कार्यालय पर बुधवार को आयकर विभाग, इंटेलीजेंस विंग और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त टीम ने औचक सर्वे किया। इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी जमीन की खरीद-बिक्री में पैन कार्ड के सही उपयोग को लेकर की जा रही है। टीम आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें पिछले कुछ वर्षों के रजिस्ट्री रिकॉर्ड शामिल हैं।
सर्वे की कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, जब आयकर विभाग की टीम कार्यालय पहुंची। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अभियान कर चोरी और काले धन को सफेद करने के संदेह पर आधारित है। विशेष रूप से, 30 लाख रुपये तक कीमत वाली संपत्तियों की रजिस्ट्री में पैन कार्ड की जानकारी छिपाने के मामलों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि पैन कार्ड का उपयोग सही नहीं पाया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वे में शामिल प्रमुख अधिकारी वाराणसी से गणेश लाल, गोरखपुर से विनीत कुमार श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, विपिन चंद और अतुल मिश्रा शामिल रहे। इन अधिकारियों ने कार्यालय के स्टाफ से पूछताछ की। टीम ने कंप्यूटर रिकॉर्ड, पेपर दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें