फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली हाईवे के पास तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, दो करोड़ नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार्रवाई के दौरान दो करोड़ की नकदी बरामद, नेपाल में अवैध आपूर्ति के साक्ष्य मिलने की आशंका
विज्ञापन

- बुधवार की सुबह से टीम कर रही है छापेमारी, दस्तावेजों की भी कर रही है जांच
महराजगंज। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह सोनौली हाईवे के समीप एक कारोबारी के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। टीम ने करीब दो करोड़ की नकद बरामद किया। प्रारंभिक जांच में इन तीनों प्रतिष्ठानों द्वारा नेपाल में अवैध आपूर्ति किए जाने का स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। जांच अभी जारी है।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के सहायक आयकर निदेशक (अन्वेषण), गोरखपुर के नेतृत्व में बुधवार की सुबह में महराजगंज के सोनौली हाईवे स्थित संपतिहा में एक राइस मिल सहित तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित इकाइयों द्वारा नेपाल में अवैध आपूर्ति किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, बरामद दस्तावेजों, डिजिटल अभिलेखों तथा अन्य साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग दो करोड़ रुपये की नकद बरामद किए गए। आयकर विभाग द्वारा मामले के सभी तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आयकर अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार की सुबह से आयकर विभाग द्वारा तीन प्रतिष्ठानों पर हुए छापे से क्षेत्र के कारोबारियों में दहशत है। बुधवार की सुबह से चल रही छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रही। वहीं दूसरी तरफ ये चर्चा है कि इन प्रतिष्ठान से जुड़े कारोबारी का अवैध कारोबार नेपाल तक फैला हुआ है।
बंद करवा दिए दरवाजे, कब्जे में ले लिए मोबाइल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी बुधवार की सुबह अचानक मिल परिसर में पहुंचे और सभी प्रवेश एवं निकास द्वार बंद करा दिए। जांच के दौरान कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज, डायरी और अन्य अभिलेखों की भी गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक किसी भी कर्मचारी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
जानकारी के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी द्वारा गोरखपुर–सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मिलों का संचालन किया जाता है। आरोप है कि उक्त मिलों से चावल व फ्लोर को नेपाल में भी अवैध रूप से भेजे जाते हैं। मिल प्रबंधन द्वारा आयकर में हेरफेर की आशंका के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान पर भी पहुंची थी टीम
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि जांच का दायरा केवल मिल परिसर तक सीमित नहीं है। चर्चा यह भी है कि आयकर विभाग की टीम व्यवसायी के अन्य प्रतिष्ठानों और आवास से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा है कि व्यवसायी की सोनवल रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान पर भी आयकर टीम पहुंची थी। छापे के दौरान उक्त प्रतिष्ठान बंद मिला। वहीं मिल परिसर के बाहर आयकर विभाग के वाहनों की मौजूदगी से पूरे दिन लोगों के लिए कौतूहल बनी रही। इधर, क्षेत्र के अन्य राइस मिल संचालकों और व्यापारियों में भी इस कार्रवाई को लेकर बेचैनी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें