फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, निवास व आय संबंधित 10661 मामले लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार तहसीलों में जाति, निवास व आय के 10661 मामले लंबित
विज्ञापन

महराजगंज। जाति, निवास व आय संबंधी प्रमाणपत्रों को जल्द बनाने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन व्यवस्था तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही से हांफ रही है। जमीनी हकीकत यह है कि जिले के 10661 आवेदक कई माह से प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं।
पहले जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र तहसील से ऑफलाइन बनते थे। लोग आवेदन पत्र भरकर उस पर रिपोर्ट लगवाकर संबंधित तहसील अथवा लेखपाल के पास अपना आवेदन पत्र जमा करा देते थे। रिपोर्ट संबंधी कार्रवाई के बाद उन्हें अधिकतम सप्ताह भर में प्रमाणपत्र जारी हो जाता था। सरकार बदलने के साथ व्यवस्थाएं बदलीं तो ऑनलाइन आवेदन को तरजीह दिया जाने लगा। अब लोग कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से आनलाइन आवेदन करते हैं, जिसकी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें आनलाइन प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इस समय जिले के चार तहसीलों में जाति, निवास व आय के कुल 10661 आवेदन लंबित पड़े हुए हैं लेकिन अभी तक उनका निस्तारण नहीं हो सका है। आवेदन पत्रों के निस्तारण नहीं होने से जरूरतमंदों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधकिारी कुंजबिहारी अग्रवाल ने कहा कि लंबित प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन सक्रिय है।
विज्ञापन

-------------
आय के सर्वाधिक 4900 मामले लंबित
जिले में जाति, आय व निवास के लंबित कुल 10661 मामलों में 4900 मामले सिर्फ आय प्रमाण पत्र के हैं। साथ ही जाति के 2883 व निवास के 2878 मामले लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें