फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सोने की चेन छीन कर उचक्का भाग गया। इसकी जानकारी महिला ने परिजन को दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा निवासी उर्मिला (50) बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच रोज की भांति मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। अपने घर से करीब सौ मीटर आगे पहुंची थी तभी एक युवक आया और जबरदस्ती सोने की चेन छीन ली और भाग गया। उनके शोर मचाने पर लोग जुटे तब तक आरोपी भाग चुका था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें