फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 15 अगस्त के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर त्रिस्तरीय जांच तेज

विज्ञापन
सोनौली बॉर्डर पर चेकिंग करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। त्रिस्तरीय जांच के अलावा सीसीटीवी कैमरे से सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं होटल व लाॅज में ठहरने वालों की जानकारी ली जा रही है। होटल, ढाबा, सराय और किराए के मकानों में चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्वों के दौरान किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में पूरी मुस्तैदी की जाए।
भारत-नेपाल सीमा से सटे थानों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल के साथ लगातार समन्वय स्थापित करते हुए पगडंडियों, बॉर्डर मार्किंग पॉइंट्स और सीमावर्ती संवेदनशील गांवों में दिन-रात संयुक्त गश्त की जा रही है। सीमा पर चेकपोस्ट और बैरियरों पर सघन तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। नेपाल से आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मंदिरों और मेला स्थलों पर पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस सादे वस्त्रों में भीड़ में मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेगी। होटल, ढाबा, सराय, लाज और किराए के मकानों में पुलिस टीमों द्वारा नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सत्यापन ड्राइव भी तेज कर दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान भी शुरू किया है। इनमें ऑपरेशन सतर्क प्रहरी के तहत संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऑपरेशन क्लीन होटल के तहत होटल, लॉज, ढाबा और गेस्ट हाउस में सघन चेकिंग की जा रही है। ऑपरेशन बॉर्डर वॉच के तहत एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त और सीमा पर पगडंडियों की पेट्रोलिंग हो रही है। ऑपरेशन नाइट वॉच में रात में विशेष गश्ती दल चौकसी कर रहे हैं, जबकि ऑपरेशन आई-कॉन्टेक्ट के तहत सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी भीड़ में घुलकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
ड्यूटी डिप्लॉयमेंट के तहत पूरे जनपद को संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य जोन में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर जोन में इंस्पेक्टर/थाना प्रभारी की अगुवाई में पेट्रोलिंग टीम और बीट कॉन्स्टेबल सक्रिय रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से तैनात किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महराजगंज पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे पर्वों के दौरान जनता के साथ मित्रवत और सहयोगी व्यवहार करें, ताकि लोग बिना किसी डर या असुविधा के पर्व का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

-
इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान:
- संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी।
-होटल, लॉज, ढाबा और गेस्ट हाउस में सघन चेकिंग।
- एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त और सीमा पर पगडंडियों की पेट्रोलिंग।
-रात में विशेष गश्ती दल द्वारा चौकसी, विशेषकर मेले और धार्मिक स्थलों के आसपास।
-भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे वस्त्रों में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें