फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेट बैंकिंग सिखाने के नाम पर महिला के खाते से जालसाज ने 15 लाख उड़ाए

Sun, 25 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर ठगों ने एक महिला को नेट बैंकिंग की जानकारी देकर उसके खाते से करीब 15 लाख रुपये निकाल लिए। दूसरे मामले में लोन दिलाने के नाम पर खाते का दुरुपयोग किया गया। इससे खाता भी बंद हो गया। दोनों मामलों में साइबर थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

नौतनवा कस्बे के इंदिरा नगर मोहल्ले की एक महिला साइबर ठगों की जाल में फंस गई। उसने बताया कि 14 को नेट बैंकिंग के लिए फेसबुक से जानकारी ली। फोन के माध्यम से दो जालसाजों ने बारी-बारी से जानकारी देनी शुरू की। उसने जरूरी जानकारी मांगी तो बता गया। इसके बाद ओटीपी आई। साइबर ठग ने पूछा तो उसे भी बता दी। इसके बाद पांच बार में 15 लाख 69 हजार रुपये खाते से कट गए।
तुरंत बैंक में सूचना देकर खाते को बंद कराई। इसके बाद दोनों आरोपियों को फोन की तो स्वीच ऑफ बता रहा है। ऐसी दशा में मानसिक डिप्रेशन में हूं। कारोबारी परिवार की महिला ने बताया कि शुरू में बातचीत से यह पता नहीं चला की ठगी हो जाएगी। नेट बैंकिंग खाते से करने के लिए जानकारी तो सही दी, लेकिन ओटीपी बताकर गलती हो गई। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने मामले में केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव के मुन्ना कमार चौरसिया ने बताया कि करंट अकाउंट है। गल्ले का कारोबार इसी खाते से करता हूं। कारोबार करने के उद्देश्य से लोन कराना था। इस दौरान पता चला की खाते में जब तक लेन देन नहीं होगा तब तक लोन नहीं मिलेगा। इस बात को अपने मित्र विनय सिंह व ताहिर अंसारी निवासी को बताया। इन दोनों से खाते को विवरण मांग तो उनको दे दिया। देखने के बाद दोनों ने बताया कि आप का सिविल स्कोर अच्छा दिखाई देगा।
विज्ञापन

उसी आधार पर लोन करा दिया जाएगा। खाते का लिंक मोबाइल नंबर दे दिया। दोनों ने मिलकर खाते में काफी धनराशि इधर-उधर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें