फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ती गर्मी में गलत खान-पान से बीमार हो रहे हैं बच्चे

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। 
विज्ञापन
रोजाना ओपीडी में पहुंच रहें 80 से 100 मरीज
विज्ञापन

दस्त, बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं से पीड़ित हो रहे बच्चे
महराजगंज। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गर्मी और गलत खानपान के चलते बच्चों में दस्त, बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले बच्चों की संख्या पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक सप्ताह पहले प्रतिदिन 40 से 50 बच्चे इलाज के लिए पहुंचते थे लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 80 से 100 तक पहुंच गई है। बच्चों के साथ अभिभावकों की भी लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज धूप, दूषित पानी और बाहर मिलने वाले खुले खाद्य पदार्थ बच्चों की सेहत पर असर डाल रहा हैं। डॉक्टर मरीजों की जांच कर परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाल राेग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चे को तेज बुखार, लगातार दस्त या उल्टी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही करने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हल्का और ताजा भोजन ही बच्चों को देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को बाहर का खाना, बासी भोजन और ठंडे पेय पदार्थों से बचाना बेहद जरूरी है। साथ ही बच्चों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें