फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने के आरोपी को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने के मामले में न्यायालय ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरोपी को 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

मामला जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी अबरार अहमद पुत्र सैयद अली, निवासी बरगदवा मधुबनी टोला, मधुबनी, थाना पुरंदरपुर के खिलाफ 15 सितंबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि उसने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाया था। इस मामले में 25 सितंबर 2018 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत कार्रवाई की गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की पैरवी और गवाहों के साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें