फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुरालियों पर जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप, केस

Sat, 17 Feb 2024 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाभी से प्यार करने वाले देवर ने अपनी पत्नी को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से बच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगाें पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज में 2019 में हुई थी। शादी के छह माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा। उसके बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद जब ससुराल गई तो उसके पति के व्यवहार में काफी बदलाव हो गया। शराब के नशे में वह पत्नी को मारने पिटने लगा। एक दिन उसने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर ससुरालियों ने जहर पिलाकर मारने का प्रयास किया, बाद में उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें