फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhunjhunu: खेतड़ी-गोठड़ा में युवक ने चाकू से वार कर की चचेरे भाई की हत्या, सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 07:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाने के गोठड़ा गांव में घर पर सो रहे भाई पर ही चचेरे भाई ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाने के गोठड़ा गांव में रिश्तों का खून करने का मामला सामने आया। जहां घर पर सो रहे भाई पर ही चचेरे भाई ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गोठड़ा के वेद प्रकाश शर्मा अपने घर पर सो रहा था। तभी चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर घर पर आया और वेद प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

विज्ञापन


झुंझुनू जिले के खेतड़ी में गोठड़ा गांव में वेद प्रकाश के घर चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर आया और वेद प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश शर्मा को अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया। साथ ही बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

रंजिश को लेकर की गई हत्या 
प्रथम दृष्टया रंजिश को लेकर घटना होना सामने आया है। पुलिस हिरासत में लेकर अब आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है, जिससे जल्द से जल्द हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें