फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के हर गांव में होगा विज्ञान क्लब

Wed, 23 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला विज्ञान क्लब की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय के बुद्धा सभागार में हुई। निर्णय लिया गया कि जूनियर हाईस्कूल व मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को विज्ञान किट उपलब्ध कराया जाएगा। 81 माध्यमिक विद्यालय, 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालय तथा 360 जूनियर हाईस्कूलों को वैज्ञानिक प्रयोगों में उपयोगी किट्स दी जाएगी।
विज्ञापन


डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के प्रत्येक पंचायत में विज्ञान क्लब गठित होगा। राजकीय एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को विज्ञान किट उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि जिला विज्ञान क्लब का स्थायी कार्यालय भी पुस्तकालय में स्थापित कराया जाए।

 समन्वयक विमल पांडे के प्रस्ताव पर मुख्यालय के सभी विद्यालयों के तीन तीन छात्रों को जीव जंतुओं का अध्ययन बखिरा पक्षी विहार तथा मगरमच्छ क्षेत्र दर्जिनिया का भ्रमण कराया जाएगा। 28 फरवरी को विज्ञान दिवस का आयोजन तहसीलवार तथा जिला स्तर पर होगा। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण विकास खंडवार होगा। एडीएम कृपाशंकर पांडेय, सीएमओ कृष्णगोपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी, डीआईओएस शिवचंद राम, बीएसए जयप्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें