फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते के विवाद में पटीदाराें ने लाठी डंडों से पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के सौरहा खास गांव में रास्ते की विवाद को लेकर पटीदारों ने एक व्यक्ति पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर घायल किया। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को पुलिस पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

सौरहाखास निवासी पीड़ित गुलाब यादव ने पुलिस से बताया है कि रास्ते की विवाद को लेकर पटीदारों से कहासुनी हो रही थी। कुछ देर बाद दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई। फिर पटीदार आक्रोशित होकर लाठी-डंडों के साथ उन पर टूट पड़े। इस दौरान लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। जिससे उनकी हालत काफी नाजुक हो गई। काफी इलाज के बाद वह हॉस्पिटल से घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले में पीड़ित गुलाब यादव की तहरीर पर आरोपी पटीदार अच्छेलाल, उपेंद्र, सिंधु और रीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें