महराजगंज। सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जनपद को पहले पायदान तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करने वाली मनरेगा की रैंकिंग भी सुधरी है। मार्च में जहां जनपद का स्थान सूबे में 6वें नंबर पर था। नये वित्तीय सत्र के पहले माह अप्रैल में तीन अंकों की छलांग के साथ तीसरे पायदान पर कब्जा किया है।
प्रयागराज को पछाड़ कर जिला तीसरे नंबर पर काबिज हो सका। ग्राम्य विकास की मनरेगा जिले में कुशल मार्गदर्शन व संचालन में सफलता के प्रतिमान गढ़ रही है। 2024 से ही मनरेगा का प्रदर्शन बेहतर बना रहा और लगभग हर महीने यह प्रदेश के टाप फाइव में बना रहा।
सत्र के आखिरी महीने मार्च में यह फिसलकर 6वें नंबर पर खिसक गया था, लेकिन प्रदर्शन में सुधार लाकर अप्रैल की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर 100.2 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर डेरा डाल दिया है।
मांग के सापेक्ष रोजगार देने और मानव दिवस सृजन में 100 फीसदी अंक के साथ ए डबल प्लस की रैंकिंग प्राप्त की है। उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब ने इस सफलता के पीछे डीएम व सीडीओ का कुशल मार्गदर्शन बताया।