फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों को शीघ्र खाली कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एडीएम डॉ.प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परियोजना की प्रगति, मुआवजा वितरण और मकान खाली कराने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के दायरे में आने वाले मकानों को शीघ्र खाली कराया जाए ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिन मकान मालिकों को मुआवजा वितरित किया जा चुका है उनके मकानों को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराने की कार्रवाई शुरू की जाए ताकि परियोजना का कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।
एडीएम ने बताया कि कुछ प्रभावित लोगों ने परियोजना से संबंधित अपनी आपत्तियां दर्ज की थी,जिसका त्वरित समाधान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि, एई रोहित रंजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें