फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदलते मौसम में बुखार के साथ लिवर संक्रमण, पहुंचे 19 रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर जहां पहले से शरीर तोड़ रहा वहीं अब लिवर संक्रमण भी लोगों को परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार के उबरे 19 लोग लिवर संक्रमण की शिकायत लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। चिकित्सक ने जांच रिपोर्ट देखकर खानपान में सावधानी बरतने के साथ पाचन दुरुस्त रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

वायरल फीवर का प्रकोप लगभग एक माह से जिले में बना हुआ है। जांच और दवा के बाद वायरल से पीछा तो छूटा लेकिन लीवर संक्रमण के कारण लोगों को भूख कम लग रही और खाना बहुत देर से पच रहा। ऐसे लोगों की जांच रिपोर्ट देखने के उपरांत डाॅ. रंजन ने बताया कि लिवर संक्रमण के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अधिक समय तक बुखार की दवा सेवन करने के कारण यह आम समस्या है। ताजा व हल्का भोजन करने की आदत के साथ दिनचर्या बदलनी चाहिए और योग के लिए भी समय निकालकर सेहत दुरुस्त रखने का इंतजाम जरूरी है। उन्होंने पाचन प्रक्रिया दुरुस्त रखने के लिए दवाओं का परामर्श वह शुद्ध पानी का उपयोग करना चाहिए क्योंकि लिवर संक्रमण की समस्या दूषित पानी के सेवन से ही पनपती है जिसपर ध्यान न देने से समस्या बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें