फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छापेमारी में साखू-सागौन की अवैध लकड़ी बरामद

Tue, 25 Feb 2025 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पकड़ी रेंज वनग्राम उसरहवा नर्सरी में मंगलवार को वन विभाग की टीम ने एक घर में छापेमारी की। इस दौरान जंगल से काटकर लाया गया एक बोटा साखू और सागौन की चिरान लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग की टीम को देखकर घर के अंदर लकड़ी से फर्नीचर बनवा रहे तस्कर भाग गए।
विज्ञापन

वन सुरक्षा प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पकड़ी रेंज के ग्राम पंचायत कटहरा टोला वनग्राम उसरहवा नर्सरी निवासी कोइल उर्फ कमलेश के घर में जंगल से साखू और सागौन का लकड़ी लाकर फर्नीचर बनाया जा रहा है। सूचना पर वन दारोगा गौरव त्रिपाठी और राजेश यादव के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपित के घर छापेमारी की। वनकर्मियों की टीम को देखकर काम कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़ी रेंजर सुशांत त्रिपाठी ने बताया कि गृह स्वामी कोईल उर्फ कमलेश के विरुद्ध वन अधिनियम में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें