फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रोज-पोएट्री के सारांश तैयार हैं तो मिलेंगे अच्छे नंबर

Mon, 25 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परीक्षा की तैयारी गंभीरता से करें। प्रश्नों के उत्तर का लिखकर अभ्यास करें। कंप्रीहेसिव पैसेज को ध्यान से पढ़ने के बाद ही प्रश्नों का उत्तर दें। विशेषज्ञ की मानें तो टेंस की जानकारी और प्रोज-पोएट्री, शॉर्ट स्टोरीज के पाठों के सारांश तैयार हैं तो अच्छे नंबर मिलेंगे। 70 अंकों के प्रश्नपत्र में 20 अंकों के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्र में गद्यांश पर आधारित परंपरागत प्रश्नों के अलावा इससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न भी रहेंगे। इसी प्रकार व्याकरण से भी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये बातें लिटिल एंजल इंटर कॉलेज चौक बाजार के अंग्रेजी के प्रवक्ता राजेश पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि भूत, भविष्य व वर्तमान काल के बीच के अंतर और उसमें प्रयोग होने वाले वर्ब की जानकारी बहुत जरूरी है। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का शब्द कोष मजबूत हो तो कोई समस्या नहीं होगी। व्याकरण के लिए टेंस को भली-भांति पढ़ लें। इससे ट्रांसलेशन में भी फायदा पहुंचता है। अपठित गद्य का उत्तर देने से पहले कम से कम दो बार पढ़े। अच्छी तरह पढ़ने के बाद 80 फीसदी प्रश्नों का उत्तर उस गद्यांश से मिल जाएगा। लघु व विस्तृत प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का ध्यान रखें।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे
- भाग अ व भाग ब
- भाग अ के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। जिसके सही उत्तर को ओएमआर शीट में गोला करना होगा।
- भाग ब में विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। इस भाग में साहित्य और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें