फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कान में तकलीफ तो कोई बुखार से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें महिला रोग विशेषज्ञों की कमी से उपचार कराने आईं महिलाओं को परेशानी हुई। इस दौरान अधिकतर मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह 11:45 बजे डॉ. पवन कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज अजय भारती ने बताया कि उनके दाहिने आंख में तीन दिन से लाली है। डाॅक्टर ने दवा दी है। कहा है कि इससे आराम नहीं मिले तो जिला अस्पताल चले जाना। सुधा गौतम ने बताया कि उसे अंदरुनी दिक्कत है। आरोग्य मेले में महिला रोग विशेषज्ञ नहीं मिलीं। इसलिए कुछ जरूरी दवाएं लेकर लौट आई।
दोपहर 12:35 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में डाॅ. वैभव कुमार चौधरी मरीजों का इलाज करते मिले। कुंती देवी ने बताया कि कान में समस्या है। आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण इलाज में परेशानी हुई। महेंद्र ने बताया कि उसे तीन दिन से तेज बुखार है। आरोग्य मेले में चिकित्सक ने बिना खून की जांच कराए दवाएं देकर कहा कि आराम न मिले तो फिर आ जाना।
विज्ञापन

दोपहर 1:40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक में डाॅ. रामस्वरूप मरीजों का इलाज करते दिखे। बबलू ने बताया कि गठिया रोग की समस्या है। आरोग्य मेले में चिकित्सक ने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें