फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शौचालय खराब तो कहीं रंगाई-पोताई नहीं

Sun, 20 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की हालत दयनीय है। कहीं शौचालय टूटे हैं तो कहीं विद्यालय भवन की रंगाई-पोताई नहीं कराई गई है। कुछ स्कूलों में अभी तक किताबें ही नहीं पहुंची हैं। इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को पड़ताल में परिषदीय विद्यालयों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

10:56 बजे कंपोजिट विद्यालय, गौरी किशुन में मध्याह्न भोजन बन रहा था। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश मिश्र 15 दिन के मेडिकल अवकाश हैं। प्राथमिक में 127 व उच्च प्राथमिक में 99 बच्चे कुल मिलाकर 226 बच्चे नामांकित हैं, जिन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी पांच अध्यापक और दो शिक्षा मित्र संभाल रहे हैं। विद्यालय में उपस्थित शिक्षिका यास्मीन बानो और कोमल बच्चों को पढ़ाते हुए मिलीं।
11:35 बजे प्राथमिक विद्यालय बरवां शालीग्राम में विद्यालय परिसर में जमा घुटने भर गंदे पानी से होकर बच्चे बाहर निकल रहे थे। इस विद्यालय में 104 बच्चे नामांकित हैं, जिसमें 82 बच्चे उपस्थित रहे। 12:47 बजे प्राथमिक विद्यालय फटकदौना में बाल कार्यक्रम चल रहा था। इस विद्यालय में नामांकित 99 बच्चों में से 70 बच्चे उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, सहायक अध्यापक नागमणि पटेल, मीना, शिक्षामित्र रामनगीना प्रसाद, सीमा शर्मा उपस्थित रहे। यहां शौचालय की स्थिति बहुत खराब मिली। शौचालय इतना जर्जर है, जो उपयोग के लायक नहीं है।
विज्ञापन

1:22 बजे कंपोजिट विद्यालय गौरी बढयपुरवा में 154 नामांकित बच्चों में से 100 बच्चे उपस्थित रहे। इस विद्यालय की कई वर्षों से रंगाई-पोताई नहीं हुई है। दीवारों पर काई की मोटी परत जमी हुई है, जबकि विद्यालय के प्रभारी अध्यापक होसिला प्रसाद चौरसिया ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट 50 हजार रुपये विद्यालय के रख रखाव के लिए मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें