फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना सत्यापन बिक्री तो कहीं दुकानदार फरार, सात को नोटिस

Wed, 09 Jul 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौक बाजार सहित फरेंदा व निचलौल रूट पर थोक व फुटकर दुकानों की जांच की गई। चौक की एक फर्म में जहां बिना सत्यापन के उर्वरक की खेप मिली वहीं पकड़ियार बुजुर्ग की दो दुकानों पर अधिक रेट पर बिक्री होती पाई गई।
विज्ञापन

कुल सात उर्वरक विक्रेताओं को जिला कृषि अधिकारी ने नोटिस देकर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। कृषि विभाग की लगातार छापेमारी व कार्रवाई का खौफ उर्वरक विक्रेताओं में नहीं है। लगभग एक सप्ताह से जांच व कार्रवाई की जा रही है, बावजूद मनमानी चरम पर है। बिना सत्यापन न सिर्फ खाद की बिक्री दुकानों से की जा रही है बल्कि टीम के आने की भनक लगते ही संचालक दुकान बंद कर फरार हो रहे जिससे ऐसी दुकानों पर नोटिस चस्पा होने तक कारवाई सीमित है।
बुधवार को गोबरही, खजुरिया, पकड़ियार व चौक क्षेत्र की दुकानों पर अनियमितता पाई गई जिसका नोटिस देकर जवाब मांगा गया। कुछ दुकानदार टीम की भनक लगते ही दुकान बंद कर फरार हो गए, जिससे विभाग उनके स्टाॅक की पड़ताल व अन्य अभिलेख नहीं जांच सका।
विज्ञापन

इन दुकानों पर बिक्री प्रतिबंधित किये जाने की नोटिस जिला कृषि अधिकारी के निर्देश पर चस्पा कराई गई। अन्य दुकानों पर नियम अनुरूप तय रेट पर ई-पाश मशीन से बिक्री होती मिली। यहां किसानों को जागरूक करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यूरिया 266.50 रुपये रेट प्रति बोरी तय है। इससे अधिक कत्तई न दें अगर कोई दुकानदार किसी तरह की असुविधा उत्पन्न करता है तो कृषि भवन कंट्रोल रूम को सूचित करें कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को कुल सात उर्वरक विक्रेताओं के यहां गड़बड़ी मिलने के कारण बिक्री प्रतिबंधित कर नोटिस जारी की गई है। 24 घंटे में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 1053 मिट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई है जिसे समितियों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें