फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के बाद समझौता नहीं हुआ तो दबंगों पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में 15 दिन पहले पानी भरने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर में घुसकर मां-बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पक्ष के पैरोकार पंचायत के जरिए समझौता कराने में लगे रहे, ताकि बिलावज कानूनी कार्रवाई से आरोपी को बचाया जा सके। बात नहीं बनी तब पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आंबेडकर नगर निवासी जुगुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 14 मार्च को उनका नाती हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इसी बात को लेकर गुस्साए दबंगों ने घर में घुसकर हमारे बच्चे और पत्नी की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उधर रविवार को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, घटना को लेकर पहले गांव में ही आपसी सुलह-समझौते का प्रयास हुआ, मगर आरोपी सुलह करने से मुकर गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर लेकर श्यामदेउरवा थाने आया तो मामले में तहरीर पर आरोपी सनोज, मुकेश, राधे बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें