निचलौल। शहर के 13 वार्डों की बदहाल सड़कें जल्द ही नालियों के साथ बनकर तैयार हो जाएंगी। इससे शहरवासियों को आवागमन के साथ ही जलनिकासी के लिए काफी सुविधा मिलेगी। क्योंकि यह सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत हो चुकी है।
इतना ही नहीं इसके लिए बजट का 50 फीसदी किश्त भी उपलब्ध हो चुका है। ऐसे में छह इंटरलॉकिंग और सात सीसी रोड के साथ ही नालियों पर 2.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पंचायत कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के वार्ड नंबर नौ में 22.45 लाख रुपये से राजन वर्मा के मकान से गोवर्धन अग्रहरी के घर तक सीसी रोड और नाली बनेगी।
इसी तरह वार्ड नंबर दो में 22.96 लाख रुपये से छठ घाट से मेन रोड तक सीसी रोड और नाली, वार्ड नंबर चार में 22.99 लाख से टिकुलहिया रोड पर विरेंद्र यादव के खेत से नीति सिंह के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली, वार्ड नंबर 11 लोहियानगर में 13.36 लाख रुपये से मोतीलाल के घर से आनंद प्रकाश के घर होते हुए लालबहादुर के घर तक इंटरलॉकिंग रोड और नाली, कृष्णानगर में 7.03 लाख रुपये से इंद्रजीत के घर से सीताराम के घर होते हुए मोहन के घर तक इंटरलॉकिंग रोड और नाली, वार्ड नंबर 12 में 28.22 लाख रुपये से मधुप कन्नौजिया के मकान से अब्दुल के घर होते हुए शैलेष के मकान तक सीसी रोड और नाली।
इसी वार्ड में 14.36 लाख रुपये से गिरीशचंद पटेल से जनार्दन सैनी के मकान तक सीसी रोड व नाली और 19.56 लाख में मनोज कसौधन के घर से रजत के घर तक इंटरलॉकिंग और नाली, वार्ड नंबर तीन में 9.37 लाख रुपये से बड़ी नहर से ओमप्रकाश के घर होते हुए सन्नी के मकान तक सीसी रोड और नाली, वार्ड नंबर नौ में 6.77 लाख रुपये से अनवर मौलाना के मकान होते हुए गयासुद्दीन के मकान तक सीसी रोड और नाली, वार्ड नंबर पांच हरेडीह में 26.5 लाख रुपये से सीमारा के घर से एकहरून के घर होते हुए उपाध्याय के मकान तक सीसी रोड व नाली, बरगदवा वार्ड में 13.88 लाख रुपये से परागपुर रोड से भोला यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड व नाली।
इसी वार्ड में 22.93 लाख रुपये से किशोर कन्नौजिया के घर होते हुए प्रभु के घर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण जल्द हो जाएगा। क्योंकि इन कार्यों के लिए 50 फीसदी किश्त मिलने के साथ ही दो जगहों पर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि शहर की बदहाल मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सड़कों और जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शहर में कई जगहों पर निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के लिए खुद के साथ नगर पंचायत के कर्मियों की ओर से नियमित निरीक्षण कर ठेकेदारों को नसीहत दी जा रही है।