फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़क निर्माण के दौरान संचार केबिल कटा तो मुकदमा’

Thu, 16 Feb 2017 11:39 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
संचार सेवा
विज्ञापन
महराजगंज। सड़कों के निर्माण कार्य के कारण यदि कोई अवरोध आता है या फाइबर केबिल कटने से संचार व्यवस्था प्रभावित होगी तो दोषी निर्माण संस्था के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उक्त चेतावनी डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने दिया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी निर्माण विभाग के अभियंता एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पिछले दो माह में गोरखपुर मार्ग निर्माण के दौरान कई बार दूर संचार निगम का केबिल कटने से नेटवर्क बाधित रहा। आगामी 4 मार्च को जिले में मतदान को देखते हुए अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर निर्माणाधीन सभी पुलियों को एक सप्ताह में तैयार कराएं। इसका डायवर्जन मार्ग मजबूत करें। इसके आसपास इंडीकेटर लगाएं। 1 मार्च से जिले में करीब छह हजार पैरामिलिट्री फोर्स के जवान एवं उनके अधिकारी आ रहे हैं। जिनकी गाड़ियों का संचालन होगा।
 इसके अलावा 3 मार्च से मतदान पार्टियां भारी वाहन से 1112 मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इसको देखते हुए सभी विभाग पीडब्लूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, गन्ना विभाग एवं अन्य सड़क निर्माण संस्थाएं सुनिश्चित करें कि मुख्य मार्ग, राजमार्ग व ग्रामीण मार्ग पर कोई अवरोध नहीं रहे। किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी, बालू, मोरंग, मिट्टी आदि सड़क पर न रहे। सड़कें पूरी तरह आवागमन के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए वीआईपी मूवमेंट जिले में होगी। इसके लिए हेलीपैड बनाना, मंच तैयार करना, कम समय में ही पूरा करना होगा। सभी अधिकारी 4 मार्च तक जिले में अपनी उपलब्धता बनाए रखें। बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी इमरजेंसी स्थिति के लिए प्रत्येक विभाग कान्टीजेंसी प्लान तैयार करें। निर्माण संस्थाएं भी इसके लिए अपने संसाधन तैयार रखें। इस दौरान सीडीओ रामनेवास, अधिशासी अभियंता सुग्रीवराम, एके गौतम, रामनाथ सोनकर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें