फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा में बंद हुई सीसीटीवी तो केंद्र प्रभारी जिम्मेदार

Tue, 18 Feb 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रश्नपत्र डीआईओएस ऑफिस की मदद से स्ट्रांग रूम में रविवार को सुरक्षित कराया गया। इसे परीक्षा से तीन दिन पहले परीक्षा केंद्रों पर डीएम के निर्देश पर भेजा जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग हर जरूरी तैयारी पूर्ण करने में तेजी से जुटा है जिससे कहीं कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन

जनपद में 72600 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए तय 111 परीक्षा केंद्रों पर भी सभी तैयारियां परखी जा रही हैं। सोमवार को डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर 20 फरवरी से केंद्रों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। कहा कि 20 फरवरी को सभी केंद्र सीसीटीवी आईडी व पासवर्ड के जरिये बोर्ड के कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। इसके बाद परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी ऑफ नहीं किया जाएगा। सीसीटीवी की क्वालिटी खराब होने अथवा बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका सील होने तक केंद्र प्रभारी व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी अनिवार्य है। उत्तर पुस्तिका सील कराकर इन्हें कंट्रोल रूम में उपस्थिति देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें