फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों को नई चुनौतियों के अनुरूप ढालना आवश्यक

Sat, 18 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को विद्यालयी नेतृत्व को सशक्त बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अवसर पर नवाचार आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने अपनी बातें रखी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को नई चुनौतियों एवं अवसरों के अनुरूप ढालना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार एवं तकनीकी समावेशन के माध्यम से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है।
विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों और व्यापक संभावनाओं से अवगत कराना चाहिए, जिससे उच्च शिक्षा के लिए अनावश्यक पलायन को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय का शुल्क अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय ने विज्ञान संकाय के विभागों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि संकाय के शिक्षक न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की विभिन्न शोध परियोजनाओं का सफल संचालन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें