फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वायरल में बढ़ रहे आईफ्लू के मामले, 17 रोगियों का हुआ उपचार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर पवन कुमार।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। वायरल फीवर की अधिकता के बीच आईफ्लू के मामलों में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, आईफ्लू के रोगियों की संख्या बढ़ी है। पीड़ित मरीज को आंख में चुभन, सूजन, लाली आने के साथ ही पलकों पर पीला चिपचिपा द्रव इकट्ठा हो जा रहा है। मंगलवार को ओपीडी में 17 रोगियों के जांच रिपोर्ट में आई फ्लू मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 778 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी खांसी, बुखार और पेट के संक्रमण से प्रभावित मिले। 17 रोगी ऐसे मिले जो वायरल फीवर के साथ ही आंखों की समस्या से परेशान थे।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष ने ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर आईफ्लू की पुष्टि की। बताया कि वायरल संक्रमण के बीच बारिश की नमी बढ़ने से आईफ्लू बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को हाथों की सफाई व अन्य सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवा उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें