नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला आजाद नगर में संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया।
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला आजाद नगर निवासी नाजिया (22) पत्नी मोहम्मद नावेद की 14 मई को घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता निजामुद्दीन निवासी सिसवानिया उर्फ शीशमहल टोला परसहवा थाना परसा मलिक ने तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद नावेद, ससुर शमशेर, सास सोनवा उर्फ लंगड़ी, जेठ जुनेद, जेठान हसीना, ननद शहीमुन, जेठ जावेद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के रतनपुर नहर से पति, ससुर, सास को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज दिया गया। संवाद