फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेठानी के साथ पति का संबंध, गर्भवती पत्नी को पीटा

Fri, 23 Aug 2024 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। क्षेत्र निवासी एक महिला के पति का अवैध संबंध उसकी जेठानी से था। आरोप है कि महिला ने पति और जेठानी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो इसका विरोध करने लगी। इससे भड़की जेठानी ने महिला का बाल काट दिया। वहीं पति ने पिटाई कर दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया है कि 26 जनवरी 2023 को उसकी शादी गोरखपुर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी सम्पन्न होने के बाद वह विदा होकर पति के साथ ससुराल पहुंची। जहां पर करीब एक सप्ताह तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद पति समेत अन्य परिजन दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पिता और भाइयों ने ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच वह पति और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देख ली, जिसका उसने विरोध किया तो पति ने उनकी पिटाई करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया।
इसी दौरान वह गर्भवती भी हो गई। कुछ दिन बाद फिर दूसरी बार पति और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे आक्रोशित होकर जेठानी ने उनका बाल काट दिया और पति ने उनकी पिटाई कर दी, इससे उनका गर्भपात हो गया। इतना ही नहीं पति ने 23 अगस्त 2023 को उनको भाई के पास बशारतपुर पहुंचा धमकी देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही। जांच के बाद जल्द न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें