फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की हत्या मामले में पति, ससुर व सास को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात में करमहवां बुजुर्ग में हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां बुजुर्ग में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के करमहवां बुजुर्ग में विजय यादव की पत्नी करिश्मा (22) की संदिग्ध मौत हो गई थी। मृतका की मां मंजू ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर सास, ससुर, पति व ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी ससुर दयाशंकर, पति विजय व सास राधिका निवासी करमहवां बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें