फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी में विवाहिता रेशमी यादव का 22 जून को फंदे से लटका शव मिलने के मामले में आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। नौतनवा पुलिस ने सास अमरावती देवी एवं ससुर चैन यादव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मृतका के पति दशरथ यादव को भी उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रेशमी यादव निवासी ग्राम अरघा थाना सोनौली का शव 22 जून को नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी स्थित उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला था।
आरोपी दशरथ यादव मुंबई में रहने के कारण पुलिस की पकड़ से दूर था। मंगलवार को उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव और उनकी टीम ने क्षेत्र के खैराटी तिराहा से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपित दशरथ यादव को हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें