फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्रह्मभोज के रुपये और जेवर के बंटवारे को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर में हिस्सेदारी को लेकर हुआ था विवाद, चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर कला गांव का मामला
विज्ञापन

पीड़ित के सास के ब्रह्मभोज के दौरान हुआ था विवाद
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर कला गांव में ब्रह्मभोज के बाद बचे रुपये और जेवर के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में महिला ने चार पटीदारों पर घर पर चढ़कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

केवलापुर कला निवासी पूनम देवी ने बताया कि छह जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके पट्टीदार राजेश भारती, बालकेश्वर, विनय और संजीत सास के ब्रह्मभोज के बाद बचे रुपये और जेवर में हिस्सेदारी को लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडों और कुदाल के बेंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि मारपीट में उन्हें तथा उनकी पुत्री रोशनी को चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति अवधेश भारती के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। जाते समय आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश भारती, बालकेश्वर, विनय, संजीत निवासी केवलापुर कला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें