फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति-पत्नी आग की लपटों से झुलसे, हालत गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। मोहद्दीनपुर के बरगदवा टोले में शुक्रवार को चार बजे चाय बना रही महिला झुलस गई। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुन कर पति दौड़ कर बचाने गया तो वह भी आग की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन

दोनों को एंबुलेंस से पीएचसी ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पनियरा क्षेत्र की मोहद्दीनपुर निवासी सीमा देवी (28 वर्ष) शुक्रवार की सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाई कि अचानक आग की लपटें निकलने से उसके शरीर व कपड़ों में आग लग गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी पति रुस्तम सिंह (30 वर्ष) बचाने गया तो वह भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर कर आस-पास के काफी लोग वहां पहुंच गए और आग बुझाई। एंबुलेंस से दोनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया। रुस्तम शटरिंग का कार्य करता है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें