फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा न्यायालय
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र के ग्राम धरमौली में जंगल में पेड़ से लटके मिले विवाहिता के शव का मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका फूलमती की मां ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, मृतका फूलमती (35) का शव कुछ दिन पूर्व सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला था। मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। इसके बाद मृतका की मां चंद्रावती, निवासिनी ग्राम कठहा टोला रामपुरवा, थाना उस्का बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर ने अपनी पुत्री की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना चौक में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इंद्रजीत (40 ) तथा ससुर राजाराम (58) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गौरतलब है कि घटना वाले दिन पति का कहना था कि सुबह बच्चों को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद फूलमती घर से निकल गई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

एसओ चौक मनीष पटेल का का कहना है विवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जा रही है। जांच रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें