सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की एक अपहृत किशोरी को शनिवार की दोपहर पुलिस ने परसौनी चौराहे से नेपाल जाने वाली सड़क के पास सकुशल ढूंढ लिया। साथ ही मामले में नामजद आरोपी सब्बीर अली (26) निवासी ग्राम दोगहरा, थाना परसामलिक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मामले में सोनौली पुलिस 12 जून 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी को दबोचने के प्रयास में लगी हुई थी। क्षेत्राधिकारी नौतनवा बंसत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के भगवानपुर एसएसबी रोड स्थित परसौनी चौराहे से नेपाल जाने वाली सड़क के पास से 17 वर्षीया पीड़िता को सकुशल बरामद किया। साथ ही मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय चालान कर दिया।