फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बाइक सवार दंपति में से पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम को पकड़ियार बुजुर्ग गांव के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में पकड़ियार बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में घायल दंपति में से पति की इलाज के दौरान गोरखपुर बीआरडी कॉलेज में मौत हो गई। जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक सवार दंपति ई-रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर में घायल हुआ था।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा भेड़िया निवासी महबूब आलम अपनी पत्नी जैबुन निशा के साथ बुधवार की शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। पकड़ियार बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महबूब की गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसओ सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें