भिटौली। थाना क्षेत्र के जद्दू पिपरा निवासिनी शाहिदा खातून ने अपने पति खालिक ओरा पर दूसरी शादी के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता शाहिदा खातून ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के धनेवा धनेई के गबडुवा निवासी खालिक ओरा से हुई थी।
अपनी क्षमता के हिसाब से शाहिदा के पिता ने दहेज के साथ-साथ सारा सामान दिया था। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ससुराली कार की डिमांड करने लगे। आरोप है कि ससुराल के लोग शाहिदा को हमेशा कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। 20 नवंबर को शाहिदा के पति खालिक ओरा सहित ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी पति खालिक ओरा, देवर कैफिल ओरा, सास अलीमुन निशा ननद रुबीना खातून, सलमा खातून, रिश्तेदार शहरे आलम, शाह आलम और कामरान पर दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।