फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विषाक्त पदार्थ खाने से महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा बुजुर्ग में पारिवारिक कलह में एक महिला द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसा बुजुर्ग निवासी नसीबुन निशा (40) बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाने के बाद कमरे में गई थीं। कुछ देर बाद वह अचेत अवस्था में मिलीं। उनकी सास जुबैदा ने उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल लेकर पहुंचीं। इलाज के बाद होश में आने पर नसीबुन निशा ने विषाक्त पदार्थ खाने की बात बताई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि महिला की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें