फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार की सूचना पर हंगामा
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने किया विरोध, ईंट-पत्थर चलने में एक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघुली। कस्बे के एक मोहल्ले में देह व्यापार की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में एक घायल हो गया। वहीं, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला सोमवार की देर रात का है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले में देह व्यापार की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। इस व्यापार में शामिल लोगों का विरोध करने लगे। आरोप है कि इससे नाराज होकर धंधा कराने वाली महिला ने ईंट-पत्थर चलानी शुरू कर दी। जिसमें राजकुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए महिला और पुरूष दोनों पति-पत्नी बता रहे हैं। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें