फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चट्टान सहित पहाड़ी का मलबा गिरने से कालीगंडकी कॉरिडोर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के गुल्मी जिले में बुधवार देर रात कालीगंडकी कॉरिडोर पर पहाड़ी से चट्टान सहित सूखा मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया। इससे गुल्मी से पाल्पा, बुटवल, बाग्लुंग, पर्वत, म्याग्दी और पोखरा जाने वाले सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मलबा हटाने के बाद आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन

यात्रियों को रात से ही परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, सूचना मिलते ही पूर्तिघाट पुलिस चौकी से पुलिस सहायक निरीक्षक बाबूराम श्रेष्ठ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्रवीर विश्वकर्मा ने बताया कि स्थानीय कालीगंडकी गांवपालिका और पुलिस के समन्वय से सड़क पर गिरे मलबे को हटाने की पहल बुधवार रात से ही शुरू कर दी गई थी। मलबा हटाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा था। कालीगंडकी कॉरिडोर के संचालन में आने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। यह सड़क जिले के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों के साथ मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें