फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तापमान ठिठकने से लौटी वायुमंडल में नमी

Sun, 30 Mar 2025 05:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को हवा का रुख शांत रहने के कारण अधिकतम तापमान यथावत रहा और कोई बढ़ोतरी नहीं दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले एक डिग्री की कमी आई और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बीते सोमवार से शुक्रवार तक बढ़े तापमान की लगातार बढ़ोत्तरी के कारण अधिकतम तापमान उछलकर 40 डिग्री तक जा पहुंचा। इस दौरान हवा की गति भी तेज रही, जिसके कारण गर्म हवा शरीर को झुलसाती रही। शनिवार से हवा की रफ्तार घटी तो अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री तक पहुंचा। रविवार को भी अधिकतम तापमान इतना ही बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से घटकर 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा रुकने का असर वायुमंडल की नमी पर भी दिखा।
वायुमंडल की नमी जो 10 फीसदी पहुंच गई थी वह बढ़कर 17 फीसदी रिकॉर्ड हुई। हालांकि की धूप की तीक्ष्णता बनी रही और दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन कम रहा। बाहर निकली महिलाएं पल्लू और दुपट्टा तो पुरुष गमछे के सहारे धूप से बचते दिखे। बाहर निकले लोग शीतल जल, गन्ने का रस, लस्सी की दुकानों पर दिखे। वहीं बच्चे आइसक्रीम का आनंद लेते मिले। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि मौसम इसी प्रकार अगले तीन दिन तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें