फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हल्की बारिश से बढ़ी उमस, परेशान रहे लोग

Thu, 18 Jul 2024 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के बाद लोगों को राहत महसूस हुई, लेकिन बारिश बंद होने के बाद बढ़ी उमस से लोग बेचैन दिखे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 34 डिग्री के तापमान पर 46 डिग्री गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक गर्मी धूप और उमस से लोग परेशान रहे। इसी बीच बादल घेरा और रुक-रुककर लगभग एक घंटे तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली। कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी ने माहौल खुशनुमा बना दिया। यह खुशनुमा माहौल ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका, बारिश बंद होने के कुछ ही देर बाद फिर गर्मी और उमस से लोग परेशान नजर आए।
यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह के मुताबिक आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश के आसार हैं। उमस से राहत नहीं मिलेगी। अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें