फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उमस ने किया परेशान, आज से बढ़ेगा तापमान

Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को जनपद में मौसम का मिजाज बदला दिखा। धूप तो सुबह ही खिली, लेकिन बादलों की आवाजाही पूरे दिन बने रहने के कारण तापमान बहुत अधिक तो नहीं बढ़ा, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ी। माैसम विज्ञानियों के अनुसार, आज से फिर तापमान बढ़ सकता है। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात के भी संकेत हैं। रुक-रुक कर 20-22 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सुबह व शाम को प्रभावी होने से लोगों ने राहत महसूस की। जनपद में रविवार व सोमवार को हल्की बारिश व हवा के कारण मौसम नर्म बना रहा।
विज्ञापन

तेज आंधी का प्रभाव भी रहा जिससे ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं नगरीय क्षेत्र में कहीं बिजली फाल्ट की समस्या रही तो कहीं फ्यूज की समस्या के कारण बिजली गुल रही। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे तक बादलों का प्रभाव बना रहा व हवा भी तेज बनी रही।
इसके बाद धूप तो जरूर खिली, लेकिन बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। मौसम बदलने से किसान खरीफ के लिए खेतों की जुताई कर खेत तैयार करने की गतिविधियों में जुट गये हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डाॅ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बुधवार तापमान बढ़ सकता है, लेकिन गरज-चमक के साथ वज्रपात के भी संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें