फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख, दो गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अरनहवा गांव में रविवार देर शाम अचानक लगी आग से बांगर शर्मा के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी चपेट में आने से दो गायों की भी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया झनझनपुर स्थित पीड़ित बांगर शर्मा के घर पहुंचे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, दिनेश मोदनवाल और नारद जायसवाल भी मौजूद रहे। विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
बांगर शर्मा ने विधायक को बताया कि आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। इसके अलावा दो गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं और उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर घटना का संज्ञान लेने, नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार अहेतुक सहायता और आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें